Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे ● प्रतीक भाटी 'बबली' बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

दादरी की दिव्यांग बेटी पलक शर्मा का होगा भव्य सम्मान, 12वीं में 70% लाकर बनी प्रेरणा

दादरी क्षेत्र के उपरालसी गांव की रहने वाली पलक शर्मा ने अपने अदम्य साहस और मेहनत से एक ऐसी मिसाल कायम की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक बन गई है। जन्म से ही दोनों हाथों से दिव्यांग होने के बावजूद पलक ने यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में 70% अंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह सरदारी देवी बालिका इंटर कॉलेज, वीरपुरा जारचा की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए ‘जय हो’ नामक सामाजिक संस्था ने उन्हें एक भव्य मंच पर सम्मानित करने की घोषणा की है।
top-news

पलक की सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके संघर्ष और आत्मविश्वास की जीवंत कहानी है। उन्होंने केवल एक हाथ की तीन उंगलियों की मदद से अपनी परीक्षा लिखी और सफलता हासिल की। यह उपलब्धि उन सभी के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों में हार मान लेते हैं। पलक ने यह साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती।

संस्था के संस्थापक संयोजक कपिल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि पलक जैसी बेटियां समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य सिर्फ सम्मान देना नहीं, बल्कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को पहचान दिलाना और उनके संघर्ष को समाज के सामने लाना है। इस सम्मान समारोह के जरिए पलक की कहानी समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगी और यह संदेश देगी कि कठिनाइयों के बावजूद सफलता हासिल की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *